Categories: katni city news

मच्छर अगरबत्ती जलाकर सोया, जलने से हो गई मौत


कैमोर थाना के झिरिया गांव की घटना
कटनी। जिले में एक व्यक्ति की मौत मच्छर अगरबत्ती से लगी आग में जलने से हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार कैमोर थाना अंतर्गत एक वृद्ध व्यक्ति मच्छर अगरबत्ती लगाकर सो गया। इसी दौरान उसके गद्दे में आग लग गई। इस घटना के बाद जैसे ही उसकी नींद खुली उसने तेज आवाज लगाई। परिजनों ने दौड़ कर आग बुझाई लेकिन वृद्ध तबतक बहुत अधिक जल चुका था। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार रघुराई चौधरी(71)निवासी झिरिया की अपने घर में आग की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन वृद्ध को लेकर विजयराघवगढ़ अस्पताल आए। यहां पर उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में उसको बचाने दौड़े परिजन भी झुलस गए।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.