Categories: katni city news

Katni जनसुनवाई में पहुंची 45 शिकायतें


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम
*पुलिस कप्तान की उपस्थिति में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की शिकायतें
*जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत अभी तक कुल 88 शिकायतों का किया गया निराकरण

कटनी । पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में मंगलवार जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें पहुंचे शिकायतकर्ताओं को सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सीमित समय सीमा की भीतर समाधान के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थापित जनता-पुलिस सीधे संवाद व्यवस्था के अंतर्गत मंगलवार जनसुनवाई में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा एक ही मंच में जिले के सभी शिकायतकर्ताओं को सुना जाता है।
आज आयोजित जनसुनवाई में 45 शिकायतों को सुना गया , शिकायत प्राप्त कर संबंधित शिकायत थाना प्रभारियों को जांच हेतु भेजी गई।माह जून 2025 के बाद से आज दिनांक तक कुल 88 शिकायतों का निराकरण किया गया है।*

admin

Recent Posts

सावधान ! चोरों की नजर आपके सिलेंडर पर है सिलेंडर चोरी के जिले में कई मामले

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की जा रही है।

13 hours ago

शहर-कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

यह पर्व न केवल मां की आराधना का माध्यम है, बल्कि हिंदू नववर्ष की शुरुआत…

14 hours ago

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

2 days ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

2 days ago

This website uses cookies.