google1b86b3abb3c98565.html

Katni weather जिले में मानसून का आगाज, सभी स्थानों पर बारिश

वहीं मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। किसानों ने अपने खेतों की तरफ रुख कर लिया है। किसानों ने बताया कि इस तरह की बारिश यदि हुई तो खरीफ सीजन अच्छा रहेगा।

कटनी। जिले में मानसून का आगाज हो गया। कृषि विज्ञान वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में 90 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं तेज तूफान चलने से कई स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।
वहीं शहर की सडक़ खराब होने से वाहन फंसे नजर आए।  अधिकत तापमान 30 और न्यूनत 23 रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई।

किसान हुए खुश
वहीं मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी देखी जा रही है। किसानों ने अपने खेतों की तरफ रुख कर लिया है। किसानों ने बताया कि इस तरह की बारिश यदि हुई तो खरीफ सीजन अच्छा रहेगा। 
सरसवाही में गिरा पेड़
एनकेजे थानाअंतर्गत सरसवाही गांव में एक पेड़ के गिर गया। इस पेड़ के गिर जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया एक पुराना पेड़ घर के ऊपर गिर गया। हवा चलने के दौरान पेड़ गिरने की आवाज दूर-दूर सुनाई पड़ी। इससे यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक एकत्रित हो गए। 


You may have missed