google1b86b3abb3c98565.html

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

0

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कटनी (4 जून 2026) – जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन मैपिंग कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सबसे कम प्रगति वाले दो विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों (बीआरसी) की वेतन वृद्धि तत्काल रोकने के सख्त निर्देश दिए।सीईओ सुश्री कौर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मई माह का वेतन केवल 90% मैपिंग पूरा करने पर ही आहरित किया जाए और जून माह का वेतन शत-प्रतिशत मैपिंग लक्ष्य हासिल करने के बाद ही दिया जाए। साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पंजीयन व परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्देशउल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में जवाबदेही तयसुश्री कौर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, बीएसी, संकुल प्राचार्य, जन शिक्षक, प्रधान अध्यापक और सभी शिक्षकों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करें। लक्ष्य प्राप्ति में विफलता पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।जर्जर स्कूल भवनों की डिस्मेंटल प्रक्रिया की समीक्षासीईओ ने जर्जर शाला भवनों, शौचालयों और बाउंड्री वॉल के डिस्मेंटल कार्य की विकासखंडवार विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने निर्देश दिया कि शेष बचे कार्य तत्काल पूर्ण किए जाएं। क्रियाशील शौचालयों की स्थिति की भी जानकारी ली गई।अन्य महत्वपूर्ण मुद्देअपार आईडी, कक्षा पहली एवं पांचवीं से आठवीं में प्रवेश प्रक्रियापाठ्य पुस्तकों एवं साइकिल वितरण की स्थितिएफएलएम, यू-डाइस (U-DISE) अपडेशनछात्रावासों में प्रवेश की स्थितिसुश्री कौर ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक को सभी कार्यों में तत्परता बरतते हुए शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed