google1b86b3abb3c98565.html

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार मंगलवार को जोन कार्यालय बस स्टैंड में करेंगी जनसुनवाई*

0

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

*कटनी – नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं प्रशासन-जन संवाद को सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 17 फरवरी को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से 1ः30 बजे तक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की मौजूदगीक में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।

जबकि निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जोन कार्यालय बस स्टैंड में जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतें एवं सुझाव सुनकर अधिकारियों को निर्देशित करेंगी।

जनसुनवाई के दौरान नागरिक पेयजल, स्वच्छता, कर, पेंशन, निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य नगर निगम संबंधी विषयों पर अपनी समस्या निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्राप्त आवेदनों पर धैर्यपूर्वक सुनवाई करते हुए निगमायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समयबद्ध निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed