एवीएस फैक्ट्री में सुरक्षा लापरवाही का शिकार बने इलेक्ट्रीशियन की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत
माधव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन से लिखित बयान लिए जा रहे हैं और श्रम विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
माधव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन से लिखित बयान लिए जा रहे हैं और श्रम विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

एवीएस फैक्ट्री में सुरक्षा लापरवाही का शिकार बने इलेक्ट्रीशियन की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मौतकटनी।एवीएस फैक्ट्री में सुरक्षा लापरवाही का शिकार बने इलेक्ट्रीशियन की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी मौत के बाद दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन पर सूचना छिपाने के गंभीर आरोप कटनी, 14 अप्रैल। माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी के गुदरी बंडा में स्थित एवीएस फैक्ट्री (मालिक: पवन मित्तल) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।
फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत उदय शंकर मौर्य (46 वर्ष, निवासी: हरदुआ स्टेशन के पास) केबल बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वे 30 फीट से अधिक की ऊंचाई से नीचे गिर गए।घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। सुपरवाइजर प्रमोद पटेल सहित अन्य कर्मचारियों ने घायल उदय शंकर को तुरंत दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। प्रबंधन पर आरोप है कि उन्होंने परिवार को घटना की कोई जानकारी नहीं दी, ताकि मामला दबाया जा सके।
जब उदय शंकर की हालत बिगड़ी तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फैक्ट्री स्टाफ ने उन्हें कार क्रमांक MP 21 ZA 7799 से जिला अस्पताल पहुंचाया।मृतक के भतीजे अंकित मौर्य को काफी देर बाद घटना की सूचना मिली। वे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन से तीखी बहस कर दी। अंकित ने आरोप लगाया कि “घटना होते ही हमें क्यों नहीं बताया गया? मौत के बाद सूचना दी जा रही है।” परिजनों ने फैक्ट्री स्टाफ और प्रबंधन पर लापरवाही तथा सूचना छिपाने के गंभीर आरोप लगाए।
विवाद बढ़ने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सुपरवाइजर प्रमोद पटेल को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी पड़ताल करेगी।यह घटना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। मजदूर संगठनों ने फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठाए हैं और उचित मुआवजा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस जांच जारीमाधव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन से लिखित बयान लिए जा रहे हैं और श्रम विभाग को भी सूचना दे दी गई है।
