google1b86b3abb3c98565.html

दिनदहाड़े चोरी का नया मामला: बरही के राधे कालोनी में ताला तोड़कर सोने-चाँदी के गहने उड़ाए

0

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों या पुलिस को सूचना दें और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों या पुलिस को सूचना दें और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें।

कटनी (बरही)। कटनी जिले के बरही नगर में एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। अमरपुर मार्ग स्थित राधे कालोनी में सोमवार दोपहर अज्ञात चोरों ने एक परिवार के घर का ताला तोड़कर आलमारी से कीमती सोने-चाँदी के गहने चुरा लिए।

पीड़ित रघुवंशी परिवार (धर्मेंद्र सिंह के घर) दोपहर में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने डाकघर गया हुआ था।

इस दौरान दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की और गहने लेकर फरार हो गए।परिवार की शिकायत पर बरही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पतासाजी में जुट गई है।इसी अंदाज में पहले भी हुईं चोरियाँयह पहली बार नहीं है जब बरही क्षेत्र में ऐसे ही तरीके से चोरी हुई है।

9 महीने पहले गुरुधाम कालोनी: मैहर मार्ग स्थित गुरुधाम कालोनी में चतुर्वेदी परिवार के सूने मकान में दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी की गई थी। परिवार तेरहवीं संस्कार में टिकुरी गया हुआ था। चोरों ने जेवरात और नगदी के साथ हीरे की अंगूठी भी उड़ा ली थी।

बाद में खुलासा हुआ कि आरोपी फेरीवाले थे, जो उत्तर प्रदेश से आए थे और बरही में कबाड़ी के मकान में किराए पर रह रहे थे।

गत वर्ष सुनीता त्रिपाठी के घर: विजयराघवगढ़ मार्ग स्थित एक कालोनी में सुनीता त्रिपाठी के मकान में इसी तरीके से चोरी हुई। परिवार कटनी गया हुआ था, तब चोरों ने ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के सोने-चाँदी के गहने और नगदी पार कर ली।

इस मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।इन वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि दिन के समय सूने घरों को निशाना बनाने वाले चोरों पर पुलिस की नजर क्यों नहीं रहती।

पुलिस की जांच जारीबरही थाना पुलिस ने बताया कि सभी पुरानी घटनाओं के साथ नई चोरी की वारदात की तुलना की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर खाली छोड़ते समय पड़ोसियों या पुलिस को सूचना दें और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *