कटनी: एंबुलेंस की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा, ६ घायल, दो की हालत गंभीर
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।

कटनी, २० अप्रैल (सोमवार)। राष्ट्रीय राजमार्ग-३० पर कुठला थाना क्षेत्र के बडेरा मोड़ के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। झुकेही से कटनी आ रहे सवारी ऑटो को पीछे से तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक हुई है।पुलिस के अनुसार, ऑटो झुकेही से कटनी की ओर जा रहा था।
बडेरा मोड़ पर पीछे से आ रही एंबुलेंस (नंबर MP 15 DA 0883) के चालक ने लापरवाही बरतते हुए तेज गति से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के सभी यात्री सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।घायलों की पहचान:साहिल (१२ वर्ष, पुत्र छत्रपाल)रूबी पटेल (१० वर्ष)चेतना आदिवासी (३५ वर्ष)ज्ञान सिंह पटेल (३६ वर्ष)रतन शर्मादेव कुमार (ऑटो चालक)घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।
सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।ऑटो चालक देव कुमार ने बताया, “मैं अपनी साइड में सही ढंग से कटनी की ओर जा रहा था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे यात्री ऑटो से बाहर छिटक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।”स्थानीय नागरिकों ने तुरंत डायल-११२ को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस व पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है।कुठला थाना पुलिस ने मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेने की कार्रवाई जारी है।
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
