भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विजयराघवगढ़ में जश्न का माहौल
यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के लिए न केवल राजनीतिक उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन का प्रमाण भी है।
यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के लिए न केवल राजनीतिक उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन का प्रमाण भी है।

कटनी (मध्य प्रदेश): पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत की खुशी में विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने आवास पर भव्य जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
विधायक संजय पाठक ने निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा नेता यश पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में लड्डू बांटे और विजय का उत्सव मनाया।संजय पाठक का बयानमीडिया से बातचीत में विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा,“पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले अभूतपूर्व एवं प्रचंड जनादेश के लिए देवतुल्य जनता-जनार्दन, समर्पित कार्यकर्ताओं और तीनों राज्यों की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा,“यह विजय मात्र राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को स्पष्ट रूप से नकार दिया है तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प पर अपना अटूट भरोसा जताया है।
”पाठक ने माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक मजबूती तथा अथक परिश्रम को इस भव्य विजय का प्रमुख कारण बताया।“अरब की खाड़ी से बंगाल की खाड़ी तक भाजपा सरकार”विधायक संजय पाठक ने कहा,“आज अरब की खाड़ी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक भाजपा की सरकारें हैं।
देश के लगभग 78 प्रतिशत हिस्से में भाजपा का शासन स्थापित है। सनातनी होने के नाते मैं कह सकता हूं कि गौमुख से लेकर गंगा जहां बंगाल की खाड़ी में मिलती है, वहां तक जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।”इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरे संगठन को बधाई दी।यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के लिए न केवल राजनीतिक उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश में पार्टी की बढ़ती स्वीकार्यता और जनसमर्थन का प्रमाण भी है।
