google1b86b3abb3c98565.html

कलेक्टर श्री तिवारी ने की जिले की विकास योजनाओं एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा

0

यह समीक्षा बैठक जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

यह समीक्षा बैठक जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कटनी: जिला कलेक्टर श्री तिवारी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने तहसीलों में डिजिटाइजेशन प्रक्रिया, राजस्व प्रकरणों, जल गंगा संवर्धन अभियान, समग्र ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्यान्वयन के निर्देश दिए।राजस्व कार्यों पर सख्तीकलेक्टर श्री तिवारी ने तहसीलों में चल रही डिजिटाइजेशन प्रक्रिया और 7वीं लघु सिंचाई संगणना की समीक्षा की।

नामांकन, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 3 से 6 महीने तक लंबित सभी प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के सख्त निर्देश दिए।जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षाबैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को दिए गए दायित्वों के अनुसार कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर अनिवार्य एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्यों के अनुसार कार्य करें और प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें।

समग्र ई-केवाईसी पर जोरकलेक्टर श्री तिवारी ने समग्र ई-केवाईसी कार्य की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समग्र सुधार के प्रकरणों को भेजने से पहले पूरी सावधानी से जांच करने की हिदायत दी, ताकि कोई त्रुटि न रह जाए।अन्य महत्वपूर्ण निर्देशकलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर को आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी लंबित शिकायतों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया।

बैठक में उपस्थित अधिकारीबैठक में संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, सभी एसडीएम, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, सहायक आयुक्त आदिम जाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी.के. पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम, महाप्रबंधक उद्योग ज्योति चौहान, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, लोकसेवा केंद्र जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, उपसंचालक कृषि अरूणिमा सेन अयंगर सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनसेवा से जुड़े सभी कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।

यह समीक्षा बैठक जिले में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *