google1b86b3abb3c98565.html

बरगवां में सीवर खुदाई का कार्य बना ट्रैफिक जाम का सबब, आमजन परेशान

0

प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में डॉक्टर विकास गुप्ता के सामने चल रही सीवर लाइन की खुदाई कार्य ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खुदाई के कारण सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों, राहगीरों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बिना किसी उचित यातायात व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग के अचानक खुदाई कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई मरीजों और आम नागरिकों को जाम में फंसकर घंटों इंतजार करना पड़ा।

लोगों की मांगराहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि खुदाई कार्य के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए डाइवर्सन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और पर्याप्त संकेतकों का इंतजाम किया जाए।एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हर रोज इस सड़क से हजारों वाहन गुजरते हैं। बिना प्लानिंग के खुदाई शुरू करने से पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया है। अगर समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और बढ़ सकती है।”

प्रशासन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed