google1b86b3abb3c98565.html

तालाब में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, जरवाही गांव में छाया मातम

0

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास दीवार या सेफ्टी गार्ड की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास दीवार या सेफ्टी गार्ड की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जरवाही में सोमवार दोपहर एक दुखद हादसा हो गया। घर के पास स्थित तालाब में नहाने गए 8 वर्षीय मासूम रघु कोल की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।नहाते समय गहरे पानी में फंस गया बालकजानकारी के अनुसार, जरवाही निवासी रघु कोल (8 वर्ष) सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के निकट स्थित तालाब में नहाने और खेलने गया था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब के गहरे हिस्से में चला गया। कीचड़ भरे गहरे पानी में फंसने के कारण बच्चा खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा।तालाब किनारे मौजूद ग्रामीणों ने बच्चे को डूबते देखा तो तुरंत पानी में कूद पड़े।

अत्यधिक गहराई और कीचड़ के कारण रघु को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने बच्चे को अचेत अवस्था में बाहर निकाला।अस्पताल पहुंचते-पहुंचते हो गई मौतपरिजनों ने तुरंत बच्चे को ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस की जांचपुलिस अधिकारी बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय बालक के साथ कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई लापरवाही बरती गई।यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा और खुले तालाबों को लेकर सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास दीवार या सेफ्टी गार्ड की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed