google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में ईंधन संकट के बीच डीजल चोरी: 2 हाईवा ट्रकों से 240 लीटर डीजल गायब

0

इस स्थिति में डीजल चोरी की घटना ने ट्रक चालकों और पेट्रोल पंप संचालकों में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है।

इस स्थिति में डीजल चोरी की घटना ने ट्रक चालकों और पेट्रोल पंप संचालकों में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है।

कटनी (मध्य प्रदेश): जिले में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत के बीच चोरों ने हाईवा ट्रकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। निवार चौकी क्षेत्र के पौनिया रोड स्थित दुबे पेट्रोल पंप के सामने खड़े दो हाईवा ट्रकों से अज्ञात बदमाशों ने रात के अंधेरे में लगभग 240 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरी हुई डीजल की अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये बताई जा रही है।घटना की पूरी डिटेल4 मई की रात रीवा के बघवार से बॉक्साइट लोड कर जरवाही पहुंचे दो ट्रक ड्राइवर अखिल पांडे और द्वारका प्रसाद नामदेव ने माल खाली करने के बाद रात करीब 10:30 बजे अपने दोनों हाईवा ट्रक (क्रमांक MP21ZE5003 और MP21ZE5090) पेट्रोल पंप के सामने खड़े किए और घर चले गए।

अगली सुबह जब दोनों ड्राइवर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि दोनों ट्रकों की डीजल टंकियों के ताले तोड़े जा चुके थे और टंकियों का पूरा डीजल चोरी हो गया था।सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदातपेट्रोल पंप परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पूरी हरकत कैद हो गई है। फुटेज में अज्ञात युवक ट्रकों से डीजल निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।ट्रक मालिक और दोनों ड्राइवरों की शिकायत पर निवार चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ईंधन संकट में बढ़ी चिंतायह घटना ऐसे समय में हुई है जब कटनी जिले में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी है। आम नागरिकों को पेट्रोल पंपों पर घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

इस स्थिति में डीजल चोरी की घटना ने ट्रक चालकों और पेट्रोल पंप संचालकों में आक्रोश और चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *