google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर: 7 छात्राएं व ऑटो ड्राइवर घायल, कार चालक फरार

0

तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही गाड़ियों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही गाड़ियों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

कटनी (मध्य प्रदेश): बुधवार को कटनी-जबलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया, जिसमें सवार 7 छात्राएं और ऑटो चालक घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।हादसा माधव नगर थाना क्षेत्र के बिलहरी मोड़ के पास हुआ। झुकेही निवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं प्रैक्टिकल परीक्षा देने शासकीय कन्या महाविद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।घायल छात्राएंकुमकुम रजकअजनी लोधीमाया गैलरीखुशी विश्वकर्मासीमा यादवललिता सेनमुस्कानछात्राओं और ऑटो चालक को सिर, हाथ एवं पैरों में चोटें आई हैं।

राहगीरों ने किया बचावहादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत ऑटो में फंसी छात्राओं को बाहर निकाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटीटक्कर के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। माधव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर कार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।माधव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।यह हादसा परीक्षा के मौसम में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है।

तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही गाड़ियों के कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *