google1b86b3abb3c98565.html

नियमों का उल्लंघन: कबाड़ व्यवसायी का प्रतिष्ठान सील

0

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और नियम-विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और नियम-विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

कटनी। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को मदन मोहन चौबे वार्ड के बरगवां क्षेत्र में संचालित एक कबाड़ व्यवसाय पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को सील कर दिया।

जांच में पाया गया कि व्यवसायी द्वारा सार्वजनिक मार्ग और आसपास के क्षेत्र में अनधिकृत रूप से कबाड़ सामग्री का भंडारण किया जा रहा था, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में बाधा और यातायात प्रभावित हो रहा था।अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान सील कर दिया गया।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण और नियम-विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *