google1b86b3abb3c98565.html

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

0

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को बेहतर पेयजल और सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कटनी (4 जून 2026) – नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुवार को अमृत एवं अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे सीवर लाइन विस्तार, पेयजल पाइपलाइन विस्तार और निर्माणाधीन जल संरचनाओं के कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की सख्त समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को तेज गति से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्य निर्देशसाइट रेस्टोरेशन कार्य 5 दिनों में पूर्ण करने के सख्त निर्देशआगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने साउथ स्टेशन रोड क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर प्रगतिरत सीवरेज कार्यों का निरीक्षण किया।

सागर पुलिया कब्रिस्तान मोड़ के समीप बजाज एजेंसी के सामने साइट रेस्टोरेशन कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्माण एजेंसी को अतिरिक्त संसाधन एवं अधिक श्रमिक तैनात करने के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य अवधि बढ़ाकर अगले पांच दिनों (रविवार तक) में साइट रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण किया जाए। सुबह से कार्य शुरू करने और सुरक्षा मानकों तथा गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखने का भी निर्देश दिया गया।अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:गायत्री नगर में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्य को शीघ्र पूर्ण कर स्थल रेस्टोरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश।

शिवाजी वार्ड स्थित मुक्तिधाम परिसर में निर्माणाधीन 775 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी को सितंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित।प्रेमनगर मल्टी के समीप प्रस्तावित एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के ड्राइंग-डिजाइन कार्य को तत्काल पूर्ण कर निर्माण शुरू करने की कार्यवाही करने के निर्देश।निगमायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और नियमित स्थलीय मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उपस्थित अधिकारीनिरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव, पी.डी.एम.सी. के ए.आर.सी. श्री सौरभ नौगजा, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि श्री नेवित पटेल, श्री हार्दिक पटेल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को बेहतर पेयजल और सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed