दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी राजस्व की हानि को रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी राजस्व की हानि को रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कटनी, 4 जून – जिले में अवैध रेत उत्खनन और उसके परिवहन को जड़ से समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दशरमन स्थित दतला नदी के चार अवैध घाटों पर प्रशासन ने भारी कार्रवाई की। जेसीबी मशीनों से अवैध रैंप और परिवहन मार्गों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर सिलौड़ी नायब तहसीलदार खगेश भलावी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुनारखेड़ा घाट, डबरी घाट, बम्होरी दतला घाट और शंकर घाट बम्होरी में जेसीबी चलाकर अवैध रैंप तोड़ दिए। साथ ही गहरे गड्ढे खोदकर मार्गों को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया, ताकि भविष्य में इन घाटों पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन को रोका जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में कहीं भी अवैध खनन और रेत माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी राजस्व की हानि को रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।