google1b86b3abb3c98565.html

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

0

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

कटनी (5 जून 2026): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत परिसर में “मां की बगिया 2.0” अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम में अशोक का पौधा रोपित किया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का मजबूत संदेश दिया।सीईओ सुश्री कौर ने थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए और हमारे भविष्य के लिए” का जिक्र करते हुए कहा कि पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “पेड़ों को लगाकर उनकी सुरक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का सबसे बेहतर तरीका है।

”इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से कार्यपालन यंत्री सुश्री मेघा मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने भी अशोक और पॉम के पौधे रोपित किए।कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी मनरेगा ऋषिराज चढ़ार, स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक कमलेश सैनी, सहायक परियोजना अधिकारी विजय लक्ष्मी मरावी, योगेंद्र कुमार असाटी, धनराज चौधरी, नरेश राठौर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed