ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कटनी (ब्यूरो): पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।अति पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी और सत्यापन कार्य किया।पुलिस ने आदतन अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों, आजीविका और आपराधिक प्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी जुटाई।
टीमों द्वारा सभी चिन्हित व्यक्तियों को अपराध से दूर रहने, कानून का सम्मान करने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। जिन व्यक्तियों के विरुद्ध पहले आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूमने वालों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।जनता से अपीलपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
