google1b86b3abb3c98565.html

राजीव गांधी वार्ड में एयरटेल मोबाइल टावर का भारी विरोध घनी आबादी और खेलते बच्चों के बीच टावर लगाने से रहवासियों में आक्रोश

0

इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कटनी। शहर के राजीव गांधी वार्ड स्थित गौतम बंधवा बगीचा क्षेत्र में एयरटेल कंपनी द्वारा प्रस्तावित मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर स्थानीय रहवासियों में भारी विरोध देखा जा रहा है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रस्तावित स्थान घनी आबादी वाला इलाका है, जहां छोटे बच्चे रोजाना खेलते हैं और लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं। उन्होंने टावर लगाने को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया है।रहवासियों की आपत्तिस्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टावर स्थापना से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई।

उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने से विकिरण (रेडिएशन) का खतरा बढ़ सकता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।रहवासियों ने प्रशासन और एयरटेल कंपनी से मांग की है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस स्थान पर टावर लगाने की अनुमति न दी जाए। यदि टावर की जरूरत है तो किसी वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए, जहां आबादी कम हो।चेतावनी दीक्षेत्रवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो वे आगे भी मजबूत विरोध प्रदर्शन करेंगे।वर्तमान स्थिति:अभी तक एयरटेल कंपनी और प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से

इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed