google1b86b3abb3c98565.html

कटनी टॉप-10 में: सीएम हेल्पलाइन शिकायत निराकरण में छठा स्थान, पुलिस-नगर निगम-पंचायत को भी ‘ए’ ग्रेड

0

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में सक्षम साबित हो रही है।

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में सक्षम साबित हो रही है।

ग्रेडकटनी (20 जून 2026) — सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण और त्वरित निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 28 जिलों के प्रथम समूह में छठे स्थान पर रहा है। जिले ने मई माह में 84.3 वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के सतत अनुश्रवण और प्रभावी पर्यवेक्षण की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है।उत्कृष्ट प्रदर्शनजिले को मई माह में कुल 11,634 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 50.36 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।

इस उपलब्धि के साथ कटनी जिला पिछले 17 महीनों से लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल रहा है।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा,“सीएम हेल्पलाइन शुचिता, पारदर्शिता और सुशासन का बेहतरीन माध्यम है। हमें आमजन की हर शिकायत का त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो।”पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम भी चमके कटनी जिले के विभिन्न विभागों ने भी शानदार प्रदर्शन किया:पुलिस विभाग: 1,034 शिकायतों में 51.47 वेटेज स्कोर के साथ 13वां स्थान और ‘ए’ ग्रेड। कुल वेटेज स्कोर 84.72।

जिला पंचायत: 6ठा स्थान, 50.1 वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेड। कुल वेटेज स्कोर 86.76।नगर निगम: 6ठा स्थान, 718 शिकायतों के निराकरण में 54.4 वेटेज स्कोर। कुल वेटेज स्कोर 92.83 के साथ ‘ए’ ग्रेड हासिल किया।कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को और अधिक संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं परिणामोन्मुखी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।यह उपलब्धि कटनी जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता और समन्वित प्रयासों का प्रमाण है, जो

आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उन्हें जल्द से जल्द समाधान उपलब्ध कराने में सक्षम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed