google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में 21 जून से 3 जुलाई तक प्री मानसून संधारण में बिजली कटौती का कार्यक्रम, जानें अपने क्षेत्र का समय

0

अधिक जानकारी के लिए कटनी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।

अधिक जानकारी के लिए कटनी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।

कटनी, 20 जून 2026 — मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कटनी शहर व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है।अधीक्षण अभियंता (संचा-संघा) वृत्त, कटनी के अनुसार 21 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 132 के.वी. उपकेंद्र शांतिनगर में मेन बस कपलर का संधारण कार्य होगा। इसके अलावा 21 जून से 3 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न 33 के.वी. एवं 11 के.वी. फीडरों का रखरखाव कार्य किया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।प्रभावित क्षेत्रों का विवरण (दिनांकवार):• 21 जून 202633 के.वी. कटाएघाट-1 फीडर एवं 33/11 के.वी. उपकेंद्र शांतिनगर:

सिटी-7, मिशन चौक, चांडक चौक, हॉस्पिटल, झंडा बाजार, बरगवां औद्योगिक क्षेत्र, पाठक बंगला, भट्टा मोहल्ला, जयहिंद चौक, भारत चौक, सैंती स्कूल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कृष्ण धाम कॉलोनी, माधवनगर गेट, एम.ई.एस. कॉलोनी, लखेरा आदि।33 के.वी. पहरूआ एवं 11 के.वी. सिटी-10: शासकीय अस्पताल, रेलवे, सिविल लाइन, वीआईपी रोड, रेलवे स्टेशन, बरही रोड, विधायक बंगला, हीरागंज, गुरुनानक वार्ड, सुभाष चौक, घंटाघर रोड आदि।• 22 जून 2026 — 33 के.वी. पुरैना फीडर एवं 11 के.वी. मंगलनगर फीडर: लमतरा, चाका, पिलौजी, कैलवारा, घघरी, अमराजांड, मंगलनगर, लखेरा, मृंगाबाई कॉलोनी, छहरी, बडखेरा आदि।•

23 जून 2026 — 33 के.वी. एनकेजे फीडर एवं 11 के.वी. मिलतल-1: खिरहनी, साईंपुरम, दुबे कॉलोनी, दुर्गा चौक, प्रेमनगर, रोशननगर, गायत्रीनगर, एनकेजे मार्केट, जैन कॉलोनी, आईटीआई, बडवारा आदि।• 24 जून 2026 — 11 के.वी. सिटी-11 एवं मरोली फीडर: हीरागंज, गुरुनानक वार्ड, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, घंटाघर, गांधी द्वार आदि।• 25 जून 2026 — 11 के.वी. सिटी-1 एवं 2: बरगवां, सैंती स्कूल, गड्ढा टोला, हाउसिंग बोर्ड, श्रीकृष्णधाम, एमपीईबी कॉलोनी।• 27 जून 2026 — 11 के.वी. डन एवं कलेक्टरेट फीडर: डन कॉलोनी, बरगवां रोड, पाठक वार्ड, भट्टा मोहल्ला, जयहिंद चौक, भारत चौक आदि।•

28 जून 2026 — 11 के.वी. सिटी-4 एवं 9: राय कॉलोनी, सुधारन्यास, इनकम टैक्स ऑफिस, हर्ष कॉलोनी, स्टेशन रोड, बरही रोड, खिरहनी ब्रिज आदि।• 29 जून 2026 — 11 के.वी. सिटी-3: माधवनगर थाना, लखेरा, खेरमाई मंदिर, एमईएस कॉलोनी, सिविल लाइन।• 30 जून 2026 — 11 के.वी. गायत्रीनगर एवं बरगवां औद्योगिक: शास्त्री कॉलोनी, खर फेदरी, गोयनका बगीचा, वैलट घाट, नीरज टॉकीज, बरगवां औद्योगिक क्षेत्र।• 01 जुलाई 2026 — 11 के.वी. इमलिया एवं कन्हवारा: इमलिया, इंदानगर, पन्नी कॉलोनी, पहरूआ मंडी, पुरैनी, पन्नामोड़, संतनगर आदि।• 02 जुलाई 2026 — 11 के.वी. कछगवां एवं खिरहनी: महावीर कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, झिंझरी, पुलिस लाइन, साईंपुरम, दुबे कॉलोनी, रोशननगर आदि।• 03 जुलाई 2026 — 11 के.वी. सायना फीडर: जिला न्यायालय, सायना स्कूल क्षेत्र।नोट: कार्य की आवश्यकता अनुसार समयावधि में परिवर्तन हो सकता है।कंपनी ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस दौरान अपने विद्युत उपकरणों को स्विच ऑफ रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। पानी भरकर रखें तथा इमरजेंसी कार्य के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें।

अधिक जानकारी के लिए कटनी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed