google1b86b3abb3c98565.html

रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटनाओं में 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल

0

आरोपी की तलाश जारी है।

आरोपी की तलाश जारी है।

कटनी (मध्य प्रदेश): जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर खूनी खेल दिखाया है। पिछले 24 घंटों के भीतर हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 16 वर्षीय एक मासूम किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बहोरीबंद: पुलिया पर तेज रफ्तार बाइक ने छीना 16 साल के प्रिंस का जीवनबहोरीबंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरिया गांव के पहले सुहार नदी पुलिया के पास एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई।

एक अज्ञात मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 20 ZP 4833) का चालक तेज गति में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे 16 वर्षीय किशोर प्रिंस राजपूत (पिता: प्रकाश राजपूत, निवासी: इमलीगढ़) को जोरदार टक्कर मार दी।भीषण टक्कर के बाद प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहोरीबंद थाने की टीम, जिसमें सउनि चूणामणि पांडे भी शामिल थी, मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 337/26 दर्ज कर धारा 281, 125(ए), 106(ए) BNS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *