google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’

0

जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

कटनी (21 जून) – बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह जिले भर में उत्साहपूर्वक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ को केंद्र में रखते हुए स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी तथा पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंत्री लोधी का आह्वानकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा,“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य प्रदान करता है। सभी नागरिकों से अपील है कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।”कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की सॉफ्ट पावर और वैश्विक पहचान का प्रतीक बन गया है। योग से शरीर निरोगी और मन शांत रहता है। उन्होंने सभी से योग को नियमित रूप से अपनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनों ने गहरी एकाग्रता से सुना।

योगाभ्यास का कार्यक्रमसुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में चालन क्रियाएं, विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।मुख्य योगासन: ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन आदि।प्राणायाम: कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी।अंत में ध्यान, संकल्प और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियानयोग सत्र के बाद मंत्री श्री लोधी, कलेक्टर श्री तिवारी और एसपी ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। अतिथियों को गुलमोहर के पौधे भेंट किए गए।जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई और लोगों ने स्वस्थ व दीर्घायु

जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *