श्री रङ्गनाथ मंदिर में लगा नया वाटर कूलर
ऐसी ही सेवा भावना की कामना की।
ऐसी ही सेवा भावना की कामना की।

इंजीनियर विवेक मिश्रा को स्वामी जी का आत्मीय आशीर्वादकटनी। श्री रङ्गनाथनगर स्थित प्राचीन श्री रङ्गनाथ मंदिर परिसर में एक सुखद पहल हुई है। स्थानीय इंजीनियर विवेक मिश्रा ने एक प्रतिष्ठित कंपनी का आधुनिक वाटर कूलर लगवाया है। इससे मंदिर में वेद पाठशाला के वैदिक छात्रों तथा भगवान के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।विगत दिवस वाटर कूलर लगाए जाने के अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक लक्ष्मण यादव, वेदाध्यापक पंकज तिवारी तथा समस्त वैदिक छात्र उपस्थित रहे।स्वामी जी का आशीर्वादइस शुभ अवसर पर परमपूज्य अनन्त श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज ने दूरभाष के माध्यम से दानदाता इंजीनियर विवेक मिश्रा को आत्मीय आशीर्वाद प्रदान किया।
स्वामी जी की ओर से मंदिर एवं वैदिक शिक्षा की इस सेवा के लिए विशेष आशीर्वचन दिया गया।श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष पण्डित रामाधार गौतम ने बताया कि विवेक मिश्रा द्वारा की गई यह दान की भावना सराहनीय है। इससे मंदिर परिसर में आने वाले सभी व्यक्तियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।समिति सदस्यों ने व्यक्त किया आभारसमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दानदाता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में शामिल हैं:भगवानदास माहेश्वरीरमेश शुक्लाडॉ. एल.एन. खण्डेलवालमधु गट्टानीअजय खण्डेलवालराजेंद्र गर्गडॉ. आर.के. पाठकसम्पत गट्टानीसंजय खण्डेलवालमथुरा सोनीरामेश्वर तिवारीसतेन्द्र शुक्लाके.के. शर्मागणेशदत्त मिश्राश्रवण बजाजविनोद सेठियाविनय गुप्ताके.एल. श्रीवास्तवलल्लू लाल गुप्तासभी सदस्यों ने परात्पर दानदाता विवेक मिश्रा के प्रति आभार जताते हुए
ऐसी ही सेवा भावना की कामना की।
