Categories: katni city news

नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले 49 वर्षीय आरोपी को विशेष POCSO अदालत ने 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सुनाई सजा

अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर न्याय की मिसाल पेश की है।


कटनी।माननीय विशेष न्यायालय POCSO एक्ट, जिला कटनी ने थाना बड़वारा के अपराध क्रमांक 254/2025 (विशेष सत्र प्रकरण एससी क्र. 21/2025) में आरोपी सुनील कुमार श्रीवास (उम्र 49 वर्ष, निवासी बड़वारा क्षेत्र) को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
सजा का विवरण:
धारा 9(एम) सहपठित धारा 10 POCSO एक्ट — 5 वर्ष सश्रम कारावास + 500 रुपये अर्थदंड
धारा 11(i) सहपठित धारा 12 POCSO एक्ट — 1 वर्ष सश्रम कारावास + 100 रुपये अर्थदंड
धारा 7 सहपठित धारा 8 POCSO एक्ट — 3 वर्ष सश्रम कारावास + 500 रुपये अर्थदंड
धारा 74, 75(1)(i)(ii), 79 BNS — प्रत्येक धारा में 1-1 वर्ष सश्रम कारावास + 100-100 रुपये अर्थदंड
सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27 अप्रैल 2025 को शाम करीब 6 बजे 12 वर्षीय नाबालिग बालिका अपने 8 वर्षीय भाई के साथ घर के सामने आम के पेड़ से आम तोड़ रही थी। तभी आरोपी सुनील कुमार अपनी ऑटो लेकर वहाँ पहुँचा और बालिका से आम माँगने लगा। जब बालिका आम देने लगी, तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया, सीने से चिपकाया और चुम्मी माँगने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपन कपड़े उतार दिए। डर गई बालिका किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागी और रोती हुई अपनी बड़ी माँ के पास पहुँची।
बालिका की माँ ने आरक्षी केंद्र बड़वारा में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई। विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में चार्जशीट दाखिल की।
मजबूत पैरवी का नतीजा
प्रकरण में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी ने विशेष लोक अभियोजक के रूप में सशक्त पैरवी की। उन्होंने अदालत के समक्ष सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए, जिससे आरोपी के विरुद्ध आरोप पूर्णतः सिद्ध हुए।
मीडिया सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि यह फैसला नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सख्त संदेश है। अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर न्याय की मिसाल पेश की है।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

8 hours ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

8 hours ago

नामांकन मैपिंग में सुस्ती पर सख्त कार्रवाई: दो बीआरसी की वेतन वृद्धि रोकी गईजिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शिक्षा विभाग को दिए सख्त निर्देश

उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…

8 hours ago

बरनमहगवां बनेगा पोषण और महिला सशक्तिकरण का आदर्श मॉडल ग्रामकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने की चौपाल, लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…

8 hours ago

अमृत योजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण: निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने दिए सख्त निर्देश

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…

8 hours ago

This website uses cookies.