पूल खेलकर घर लौट रहे नाबालिग पर जानलेवा हमला, जांघ में फंस गई टूटी चाकूनगर संवाददाता,

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और युवाओं में हथियारों के इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

कटनी।शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन गया है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती शंभु टाकीज रोड का है, जहां पूल खेलकर घर लौट रहे एक नाबालिग युवक पर अज्ञात युवकों ने क्रूरतापूर्ण जानलेवा हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, आजाद चौक निवासी नाबालिग अपने दोस्तों के साथ नई बस्ती में पूल खेलने गया था।

खेल समाप्त कर जब वह घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और बिना किसी बात पर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने नाबालिग पर चाकू से हमला बोल दिया।हमले में नाबालिग की जांघ में गंभीर चोट आई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वार के दौरान चाकू टूटकर उसकी जांघ में ही फंस गई। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।यह घटना शहर में बढ़ती चाकूबाजी की प्रवृत्ति को फिर से उजागर करती है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और युवाओं में हथियारों के इस्तेमाल पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

admin

Recent Posts

कटनी में औद्योगिक विकास को नई गति, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने किया प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…

10 hours ago

कटनी में परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी🚛 दूसरे दिन भी 9 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग और बिना परमिट वाहनों पर शिकंजा

सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।

10 hours ago

छात्र हित में NSUI की बड़ी जीत!अतिरिक्त फीस वसूली पर लगी रोक, सैकड़ों छात्रों को मिली राहत

प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…

11 hours ago

This website uses cookies.