कटनी, 13 अप्रैल – नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल अंतिम संस्कार सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नदी पार स्थित मुक्तिधाम परिसर में वर्षों से तकनीकी खामियों के कारण बंद पड़े गैस आधारित शवदाह गृह को पुनः चालू कर दिया गया है।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सोमवार को गुजरात के वडोदरा से आई विशेषज्ञ टीम ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को गैस आधारित शवदाह प्रणाली का विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने मशीन में लकड़ी डालकर सफलतापूर्वक लाइव डेमो भी किया, जिससे कर्मियों को व्यवहारिक समझ और आत्मविश्वास मिला।प्रशिक्षण में क्या-क्या शामिल रहा?विशेषज्ञों ने कर्मचारियों को मशीन के संचालन, सुरक्षा मानकों, उपकरणों के सही उपयोग और आपात स्थिति में बरतने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शवदाह प्रक्रिया को सुरक्षित, सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर हुआ पुनः सक्रियगौरतलब है कि 17 फरवरी को बस स्टैंड जोन कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण किया था। वर्ष 2017 में स्थापित इस गैस शवदाह गृह के बंद पड़े होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल ताला खुलवाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को इसे शीघ्र चालू करने के सख्त निर्देश दिए थे।
अब आमजन को मिलेगी सुविधास्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और गैस आधारित शवदाह गृह की सेवाएं आम नागरिकों के लिए तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से:अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध होगीलकड़ी के उपयोग में कमी आएगीमुक्तिधाम परिसर में प्रदूषण स्तर में उल्लेखनीय कमी आएगीप्रशिक्षण में उपस्थित रहे
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक यंत्री सुनील सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय पार्षद उमेन्द्र अहिरवार, मुक्तिधाम समिति संयोजक मनोहर मनोज, अध्यक्ष अजय सरावगी सहित नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…
पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…
रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…
यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…
आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त…
यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…
This website uses cookies.