बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को रात में जंगल से दबोचा
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही जारी रहेगी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही जारी रहेगी

26 मई 2026: कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में गंभीर अपराधों में तेज कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिलहरी पुलिस ने ग्राम बड़खेरा में छुरा मारकर हत्या के प्रयास के आरोपी को रात के अंधेरे में जंगल से पकड़ लिया।
घटना क्या थी?
दिनांक 25 मई 2026 को ग्राम बड़खेरा का रहने वाला युवक अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने उसे मां-बहन की गाली देना शुरू कर दिया।
जब पीड़ित ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसके पेट में छुरा घोंप दिया। बचाव करते समय पीड़ित की जांघ पर भी गहरी चोट आई।
आरोपी ने पीड़ित पर दोबारा वार करने की कोशिश की, जिसे गांव के राजेंद्र पटेल और संदीप पटेल ने बचाया। आरोपी मौके से भागते हुए धमकी देते हुए बोला, “आज तो बच गया, अगली बार मिला तो जान से खत्म कर दूंगा।
”पुलिस की त्वरित कार्रवाईफरियादी ने तुरंत बिलहरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने अपनी टीम के साथ तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
देर रात आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर बड़खेरा के जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस टीम ने जंगल में सघन तलाश अभियान चलाया और मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल लिया। घटना में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया गया।आरोपी को कल न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है
उल्लेखनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय के साथ प्र आर. व्यास गुप्ता, भारत विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आर. सौरभ जैन, लव उपाध्याय, दिलकेश्वर सिंह, संदीप भलावी, विकास तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि गंभीर अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
