कटनी सिटी. काम। वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी ग्रहण आठ नवंबर को पड़ेगा ग्रहण का सूतक सुबह से शुरू होगा और ग्रहण शाम 6:23 बजे समाप्त होगा।
कार्तिक पूर्णिमा चंद्रग्रहण से एक दिन पहले सात नवंबर सोमवार से ही प्रभाव में रहेगी। पूर्णिमा तिथि सोमवार को दोपहर 3:40 बजे से आरंभ होगी, जो अगले दिन 3:35 बजे तक रहेगी। हालांकि, उदय कालिक स्थिति के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा तिथि आठ नवंबर को मनाई जाएगी।
शाम 5:12 बजे से शुरू होगा ग्रहण :
पंडित रामेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि साल का आखिरी चंद्रग्रहण आठ नवंबर को भारत में 5:12 बजे से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6:23 बजे समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 8:10 बजे से शुरू होगा और 6:23 बजे समाप्त हो जाएगा। साल का ये आखिरी चंद्रग्रहण मेष राशि में लगेगा।
यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। अगला पूर्ण चंद्रग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। चंद्रग्रहण से प्रकृति के व्यवहार में बहुत हद तक बदलाव देखा जाएगा। पृथ्वी पर रहने वाले अधिकतर जीव-जंतु ग्रहण की चपेट में आएंगे। चंद्रग्रहण पर चांडाल दोष लगने की आशंका भी जताई गई है। जिससे कई राशियों के जातकों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है।
राशियों पर ऐसा रहेगा असर :
चंद्रग्रहण से मिथुुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। इस ग्रहण से मिथुुन राशि वाले जातकों को लाभ, कर्क वालों को सुख, वृश्चिक को सुख, कुंभ को श्री हासिल होगा। इसी तरह मेष को घात, वृष को हानि, सिंह को मान नाश, कन्या को कष्ट, तुला को स्त्री पीड़ा, धनु वालों को चिंता, मकर को व्यथा और मीन वालों को क्षति का फल प्राप्त होगा। ग्रहण के समय मूर्ति स्पर्श एवं भोजन निषेध है।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
सुश्री तपस्या परिहार ने कहा, “नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की…
This website uses cookies.