Categories: katni city news

Katni News : जबलपुर में पेंशन महाकुंभ में उपस्थित को लेकर कटनी में की जा रही कर्मचारियों से अपील

कटनी। सिटी.काम। छह को नर्मदेश्वर जबलपुर में होने जा रहे पेंशन बहाली एवं नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता के महाकुंभ को सफल बनाने के लिए कटनी नगर में राज्य शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के विभिन्न कर्मचारी संघों के साथ एनएमओपीएस के प्रांतीय प्रवक्ता हीरानंद नरबरिया की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में,शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष नवनीत चतुर्वेदी,राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जे पी हल्दकार,आजाद अध्यापक संघ के संयोजक रमाशंकर तिवारी, राज्य शिक्षक संघ के संभागीय सचिव सुरजीत तिवारी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और 6 नवंबर को जबलपुर के ग्वारीघाट में आयोजित हो रहे पेंशन महाकुंभ में उपस्थित होने की अपील की ।
कटनी की महत्वपूर्ण बैठक मे पधारे एनएमओपीएस के प्रवक्ता एचएन नरवरिया ने प्रदेश के सभी विभागों/कर्मचारी संघठनों से पेंशन बहाली एवं शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता बहाली के उद्देश्य की प्राप्ति आगामी बजट सत्र में ही हो इसिलिए पुरजोर कोशिश करने की अपील करते हुए कहा कि एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के नेतृत्व में देश के कई राज्यों मे पुरानी पेंशन बहाल कराने मे सफलता पाई है और मध्यप्रदेश में भी हम पुरानी पेंशन पाकर रहेंगे । एनएमओपीएस कोई संगठन नहीं बल्कि एक क्रांति है, जो हमें एनपीएस से आादी दिलाकर ही रहेगी । बैठक में सभी संगठनों की सहमति से सुशील तिवारी को एनएमओपीएस का नया कटनी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राज्य शिक्षक संघ सयुंक्त मोर्चा के विपिन तिवारी, विनीत मिश्रा, शिवदास यादव,सूर्यकान्त त्रिपाठी,मनोज गर्ग,राजेंद्र दुबे,पीतांबर शुक्ला,संत कुमार राय,श्यामसुंदर पटेल,आशीष चौरसिया,सुशील पटेल,बाबूराम माझीं,अजय पाण्डेय,अखिलेश पाण्डेय,प्रशांत चमपुरिया,सुशील तिवारी,संजय मिश्रा,कमलेश गर्ग,दिलीप बाजपेई,संजीव ज्योतिषी, राजेश सराठे,राकेश पाठक,रवि सिंह, उमेश गर्ग सुरेश धाकड़,अजय सिंह,श्रवण पाठक,दुर्गा पटेल,अनिल पटेल,बसंत पांडे,अजय सिंह, सुरेश भगत,देवी सिंह,सोनू सरावगी,त्रिलोक डेहरिया,सुभाष पटेल,देवेंद्र समदड़िया ने अधिक से अधिक संख्या मे 6 तारीख को ग्वारीघाट जबलपुर पहुंचने की अपील की है।

admin

Recent Posts

अमानक दही बेचने पर श्री नैवेद्यम रेस्टोरेंट रेस्टोरेंट संचालक पर 30 हजार का जुर्माना

यदि 30 दिनों में जुर्माना जमा नहीं किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा…

22 hours ago

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सख्ती!नामांकन मैपिंग में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भड़की

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड शिक्षा…

22 hours ago

कटनी पुलिस में नई ताकत का इजाफा41 नव आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पुलिस अधीक्षक ने सभी नव आरक्षकों को कटनी पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उनके…

22 hours ago

थाना माधवनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई68 वर्षीय व्यक्ति के खेत से 6.6 किलो गांजा के पौधे जब्त

सराहनीय भूमिका रही:सउनि राजेश बागरीप्र.आर. शोभनाथ शर्माआशीष श्रीवासआरक्षक राकेश साहूउमाकांत तिवारी

22 hours ago

चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, कटनी के आरोपी गिरफतार 6 सदस्य गिरफ्तार,3 महिलाओं समेत 1 नाबालिग भी शामिल

इस सफल कार्रवाई में नागौद पुलिस टीम के साथ सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।…

22 hours ago

This website uses cookies.