google1b86b3abb3c98565.html

कलेक्टर आशीष तिवारी ने कारीतलाई में भगवान विष्णु वराह की भव्य प्रतिमा का किया अवलोकन, पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण

0

कारीतलाई की यह प्राचीन वराह प्रतिमा जिले की प्रमुख आस्था का केंद्र है। अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण यह दूर-दूर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

कारीतलाई की यह प्राचीन वराह प्रतिमा जिले की प्रमुख आस्था का केंद्र है। अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण यह दूर-दूर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

कटनी (07 मई 2026) — कलेक्टर आशीष तिवारी ने गुरुवार को विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत कारीतलाई पहुंचकर भगवान विष्णु के वराह अवतार की प्राचीन एवं भव्य प्रतिमा का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण भी किया।इस दौरान कलेक्टर तिवारी ने प्रतिमा की उत्कृष्ट कलात्मकता, धार्मिक महत्व तथा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें हमारी समृद्ध विरासत और आस्था का प्रतीक हैं। इन स्थलों को संरक्षित करने और उन्हें बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत है, ताकि नई पीढ़ी भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सके।अवलोकन के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक कलेक्टर श्लोक वाइकर और एसडीएम विवेक गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कलेक्टर को प्रतिमा परिसर की मौजूदा व्यवस्थाओं, रखरखाव और क्षेत्रीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कारीतलाई की यह प्राचीन वराह प्रतिमा जिले की प्रमुख आस्था का केंद्र है। अपनी भव्यता और दिव्यता के कारण यह दूर-दूर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed