कटनी, 4 मार्च 2026: रंगों के पर्व होली पर कटनी के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी बच्चों के साथ बच्चे बनकर नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के नटखट बच्चों को विशेष तौर पर अपने निज निवास पर आमंत्रित किया, जहां करीब 3 घंटे तक जमकर रंग-गुलाल, पिचकारियां और मस्ती की होली खेली गई। बच्चों ने कलेक्टर को रंगों से पूरी तरह सराबोर कर दिया, जिससे पूरे परिसर में खुशियों और उल्लास की लहर दौड़ गई।इस दौरान बच्चों ने होली के पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर मजा लिया।
मेन्यू में गुझिया, जलेबी, खस्ता, कचौड़ी, आलू टिक्की-मटर चाट, पानी पूरी, आइसक्रीम सहित ढेर सारी चटपटी चीजें और मिठाइयां शामिल थीं। बच्चों की चहक और हंसी ने होली के उत्साह को दोगुना कर दिया।कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, निगमायुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम बहोरीबंद राकेश चौरसिया, एसडीएम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा, तहसीलदार अजीत तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेलकर माहौल को और रोमांचक बनाया।कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि बच्चों की खुशी देखकर होली का आनंद दोगुना हो गया। उन्होंने बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसे पलों में समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों के साथ जुड़ना बेहद संतोषजनक है। आसरा बाल गृह के संचालक, कलेक्ट्रेट कर्मचारी और अन्य अधिकारी भी इस खुशनुमा कार्यक्रम में शामिल रहे।यह आयोजन न केवल होली के रंगों का उत्सव था, बल्कि सामाजिक संवेदना और बच्चों के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक बना।
बच्चों की मुस्कान और कलेक्टर की सहजता ने पूरे जिले में सकारात्मक संदेश दिया।
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
पुलिस जांच जारी है और जल्द ही मामले में गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
होली के इस पर्व पर यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना…
स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास…
ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से…
This website uses cookies.