कटनी: स्कूलों में लगी “बेटी की पेटी”, बेटियाँ अब बेखौफ डाल सकेंगी अपनी शिकायत

एन.के.जे. पुलिस की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों में भी “बेटी की पेटी” लगाई जाएगी

कटनी। बेटियों की सुरक्षा और बेखौफ माहौल देने की अनोखी पहल! पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एन.के.जे. थाना क्षेत्र के दो बड़े स्कूलों में शुक्रवार को “बेटी की पेटी” शिकायत पेटी लगाई गई।

साथ ही “ऑपरेशन मुस्कान” और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत करीब 1000 छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

किड्स केयर स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगा विशेष बॉक्सशुक्रवार को एन.के.जे. पुलिस ने किड्स केयर स्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एन.के.जे. में “बेटी की पेटी” का शुभारंभ किया।

इस पेटी में कोई भी छात्रा बिना नाम बताए, बिना डर के अपनी शिकायत डाल सकेगी।छेड़छाड़, पीछा करना, सोशल मीडिया पर परेशान करना, साइबर बुलिंग, स्कूल परिसर के आसपास संदिग्ध लोग या कोई भी परेशानी — अब बेटियाँ चुप्पी तोड़कर सीधे पुलिस तक बात पहुँचा सकेंगी।

थाना प्रभारी हर हफ्ते पेटी खोलकर शिकायतों की जाँच करेंगे और तुरंत कार्रवाई होगी।1000 बच्चों से सीधा संवाद, साइबर और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारीपुलिस और छात्र-छात्राओं के बीच जनसंवाद कार्यक्रम में बच्चों को निम्न बताया गया:सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमालसाइबर ठगी और ऑनलाइन खतरेहेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमगुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा के तरीकेकार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत ने किया।

सहायक उपनिरीक्षक सहपाल परतेती, प्र.आर. गणेश दत्त मिश्रा, आर. अर्पित पटेल और म.आर. सरोज पिल्ले ने बच्चों से दोस्ताना अंदाज में बातचीत की।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा, “हमारा मकसद पुलिस और बच्चों के बीच दूरी खत्म करना है।

बेटी की पेटी से छात्राएँ बिना डरे अपनी बात कह सकेंगी और हम तुरंत एक्शन लेंगे। यह अभियान पूरे जिले के स्कूल-कॉलेजों में चलेगा।

”एन.के.जे. पुलिस की इस पहल को अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्कूलों में भी “बेटी की पेटी” लगाई जाएगी।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

8 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

8 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

8 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

9 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

9 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

9 hours ago

This website uses cookies.