कटनी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार 5 जून को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत आम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।कलेक्टर तिवारी ने कहा कि नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को सक्रिय रूप से पौधारोपण में भाग लेना चाहिए। उन्होंने रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग कर Meri LiFE पोर्टल पर पंजीयन करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
अभियान की समयसीमा और उद्देश्य”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान 5 जून 2025 से 30 सितंबर 2026 तक जिले भर में जन-सहभागिता के साथ संचालित किया जाएगा।इस मौके पर एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार श्री आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सिंह, परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल सहित पटवारी और कोटवारों ने भी पौधारोपण किया।जिले भर में होंगे विविध कार्यक्रमविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर केंद्रित व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘Inspired by Nature, For Climate and For Our Future’ तथा देशव्यापी संदेश ‘Now for Climate’ पर विशेष ध्यान रहेगा।जिले में निम्नलिखित गतिविधियां होंगी:जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां और रैलियांचित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएंपौधारोपण अभियान एवं स्वच्छता गतिविधियांपर्यावरण शपथ कार्यक्रमविद्यालयों, महाविद्यालयों, NSS, NCC, नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारीजिला स्तर पर ‘एक पेड़ – अनेक जीवन’ और ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए हमारा भविष्य’ विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
This website uses cookies.