ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क रहें और तुरंत संबंधित बैंक की हेल्पलाइन या पुलिस को सूचित करें।

रीवा/कोतवाली: जिला प्रशासन, पुलिस और बैंकों द्वारा लगातार चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों के बावजूद ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में गुरुवार को ही ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए, जिनमें कुल 3 लाख 6 हजार 570 रुपये की ठगी हुई है।कोतवाली पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले की डिटेलराजीव गांधी वार्ड निवासी सावन खटीक (पुत्र संतोष कुमार खटीक) से ठगों ने 1 लाख 2 हजार 570 रुपये की ठगी की।

ठगों ने उन्हें ऑनलाइन किसी लालच या धोखे में फंसाकर यह राशि निकाल ली।दूसरे मामले की डिटेलनई बस्ती निवासी राजेंद्र प्रसाद (पुत्र भगवान दास बर्मन) के साथ 2 लाख 4 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई।कोतवाली प्रभारी राखी पांडे ने बताया कि दोनों पीड़ितों की अलग-अलग शिकायत पर अज्ञात ठगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।पुलिस की अपील:पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार का लिंक, मैसेज या कॉल आने पर तुरंत विश्वास न करें।

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क रहें और तुरंत संबंधित बैंक की हेल्पलाइन या पुलिस को सूचित करें।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

3 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

3 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

3 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

दतला नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: चार घाटों के रैंप व मार्ग जेसीबी से ध्वस्त

यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…

1 day ago

This website uses cookies.