कटनी, 22 मई 2026: बस स्टैंड चौकी में एक श्रमिक के साथ बिना किसी जांच के मारपीट और अवैध हिरासत का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।आरोप है कि चौकी बस स्टैंड कटनी में तैनात आरक्षक क्र. 694 अनमोल कुमार और कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बाल गोविंद प्रजापति ने हिरवारा कौड़िया निवासी श्रमिक अविनाश प्रजापति को बिना किसी प्राथमिक तस्दीक या वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए चौकी में निरुद्ध कर उन पर मारपीट की।
पुलिस अधीक्षक कटनी ने प्रकरण की प्रारंभिक जांच के आधार पर दोनों अधिकारियों के गंभीर असंवेदनशील व्यवहार, पद के दुरुपयोग और आमजन के प्रति अनुचित आचरण को गंभीरता से लिया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र कटनी में संबद्ध कर दिया गया है।निष्पक्ष जांच के आदेशप्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हेतु नगर पुलिस अधीक्षक कटनी को जांच सौंपी गई है।
साथ ही चौकी प्रभारी बस स्टैंड की भूमिका की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
समाजसेवियों ने यातायात पुलिस के नवाचारों और जनहितकारी प्रयासों की सराहना की और आमजन को…
यह कदम नदी की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता को बनाए रखने की…
यह पूरा कार्यक्रम पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने, फिटनेस सुधारने और आगामी चुनौतियों से निपटने…
पुलिस प्रशासन ने इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है। स्थानीय वाहन चालकों ने भी…
छोटी-छोटी बातों या पुरानी रंजिश में धारदार हथियार इस्तेमाल करना आम होता जा रहा है।…
लोग पूछ रहे हैं कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो सुरक्षा…
This website uses cookies.