कटनी। एक निर्माणाधीन मकान में एक बालिका डूब गई। इस हादसे में बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के रामनगर में यह हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सरिता पिता रमेश ठाकुर (6) निवासी रामनगर सैप्टिक टैंक के पास खेलते-खेलते पहुंच गई थी। इसी दौरान वो टैंक में गिर गई, लेकिन तत्काल घटना पर किसी की नजर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद परिजनों ने देखा, तो टैंक से बालिका को निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
This website uses cookies.