google1b86b3abb3c98565.html

कटनी में शुरू हुआ साइबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक 2.0”

0

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

कटनी, 24 जून 2026: मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” का आज कटनी जिले में शुभारंभ कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।यह अभियान मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशन में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल आदतों को प्रोत्साहित करना है।15 दिनों तक चलेगा जागरूकता रथजागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।

रथ के माध्यम से आमजन को साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए जाएंगे तथा जागरूकता संबंधी पर्चे और प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी।अभियान के दौरान जिलेभर में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:साइबर सुरक्षा कार्यशालाएंजनसंवाद कार्यक्रमजागरूकता रैलियांनुक्कड़ नाटकप्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएंलघु फिल्म प्रदर्शनस्कूल-कॉलेजों में विशेष सत्रइसके अलावा थानों, चौकियों और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर सुरक्षा बैनर एवं पोस्टर लगाए जाएंगे।ये अधिकारी रहे मौजूदकार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक सहित विभिन्न थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस की अपीलकटनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें।

साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *