कटनी, 7 अप्रैल। गरीबों, शोषितों और जरूरतमंद कन्याओं की सेवा में समर्पित रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री कर्मयोगी स्वर्गीय पंडित सत्येंद्र पाठक की जन्म जयंती को स्मरण उत्सव के रूप में मनाया गया। उनके सुपुत्र, पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने इस अवसर पर पाठक वार्ड स्थित शांति निवास में जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
भावुक पुष्पांजलि और जनसेवा की यादसुबह 11 बजे कार्यक्रम की शुरुआत विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा अपने पूज्य पिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी श्रद्धासुमन चढ़ाकर स्व. पाठक के समाजसेवा, गरीब कन्याओं के विवाह सहयोग और शोषित वर्ग के उद्धार जैसे कार्यों को भावुकता से याद किया।
पूरे आयोजन में गहरी श्रद्धा और भावनात्मक माहौल छाया रहा।जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं को विधायक ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से फोन पर समन्वय कर निराकरण के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया दोपहर 5 बजे तक जारी रही।शाम 6 बजे बरगवां के कटाए घाट मोड़ पर आरके मोटर्स के सामने प्रतिवर्ष आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
जिले को मिलेगा आधुनिक अस्पतालमीडिया से चर्चा में संजय सत्येंद्र पाठक ने बताया कि पिता की स्मृति में जिला अस्पताल परिसर में बन रहा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल भवन अब अंतिम चरण में है। निर्माण पूरा होते ही इसे अस्पताल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा,
जिसके बाद आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन शीघ्र ही आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा
नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) के प्रयासों से MIC (म्यूनिसिपल इंटरनल कमेटी) में प्रस्ताव पारित कर…
जिला प्रशासन का संकल्प है कि खनिज माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर…
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने दोनों इकाइयों के संचालकों से राज्य की औद्योगिक नीति पर…
सड़कें सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, दुर्घटनाओं को रोकें।
नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों से अपील की है कि वे 15 अप्रैल 2026…
प्रभावित छात्र-छात्राओं ने प्रशासन और NSUI का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर…
This website uses cookies.