Guru Nanak Jayanti 2022: कटनी शहर में गुरु नानक जयंती के अवसर पर हो हो रहे आयोजन

कटनी सिटी.काम।गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व बरही रोड स्थित गुरुद्वारे में मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा परिसर से विगत दिनों से प्रतिदिन सुबह 5 बजे कीर्तन करते हुए गुरु की स्तुति के गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए प्रतिदिन प्रभात फेरी निकल रही है।  जयंती के अवसर पर लंगर का आयोजन किया जा रहा है
गुरु नानक देव जी को सिख धर्म का संस्थापक माना जाता है। उनका जन्म कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था, जिसे गुरपुरब या प्रकाश पर्व के रूप में सिख समुदाय हर्षोल्लास के साथ मनाता है।इस बार प्रकाश पर्व यानि गुरु नानक देव जयंती आज 08 नवंबर 2022 दिन मंगलवार को मनाई जा रही है. सिखों के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी ने एक ओंकार का संदेश दिया, जिसका अर्थ है ईश्वर एक है।
गुरु नानक देव ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी वे रूढ़िवादिता, धार्मिक आडंबर और अंधविश्वास के बिलकुल खिलाफ थे. बचपन से ही उनका स्वभाव बेहद गंभीर था और वे इन सब चीजों को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।
आज कार्तिक पूर्णिमा है। आज के दिन सिखों के पहले गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए आज देशभर में गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी की जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था जो आज ननकाना साहिब के नाम से प्रसिद्ध है।यह सिखों का प्रमुख धार्मिक स्थल है।आज गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों को विशेष रूप से सजाया जाता है।

admin

Recent Posts

यातायात नियमों की उल्लंघन पर सख्ती: एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में कुठला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…

19 hours ago

जिला अस्पताल कटनी में तोड़फोड़ का मामला:

कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…

19 hours ago

शहीदों की स्मृति पर चला बुलडोजर: 1962 के वीरों का ‘शहीद द्वार’ ढहाया गया

प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…

19 hours ago

कटनी: शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर गुरुवार शाम चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…

19 hours ago

कटनी: यातायात पुलिस ने NH-30 के ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना रोकथाम के लिए लिया सक्रिय कदम

कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा…

20 hours ago

ट्रक पुल से नीचे गिरा, फिर भी ड्राइवर बच गया! गांव वालों ने दिखाई जज्बात की मिसाल

प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…

20 hours ago

This website uses cookies.