कटनी, 10 जून 2026। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर स्थित ब्लैक स्पॉट ग्राम लखपतेरी (जलासुर मार्ग) पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कटनी पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अनूप सिंह (थाना प्रभारी, यातायात) की टीम ने थाना माधवनगर एवं चौकी निवार क्षेत्र अंतर्गत इस ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। टीम में सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह, आरक्षक राजकुमार एवं आरक्षक सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।ब्लैक स्पॉट पर की गई ये व्यवस्थाएंविगत वर्षों में इस स्थान पर लगातार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने यहां चेतावनी सूचक फ्लेक्स बोर्ड, सावधानी संकेतक और जन-जागरूकता वाले संदेश स्थापित किए हैं।इन संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे:निर्धारित गति सीमा का पालन करेंतेज गति व ओवरटेकिंग से बचें दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं सड़क पर पूर्ण सावधानी बरतेंजन सहयोग की अपीलयातायात पुलिस ने स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और आसपास के निवासियों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जबकि सतर्कता और नियमों का पालन कई बहुमूल्य जीवन बचा सकता है।
कटनी यातायात पुलिस जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का भी सर्वेक्षण कर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी कार्यवाही लगातार जारी रखेगी।
अपील“सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।”“धीमी गति — सुरक्षित यात्रा।”“हेलमेट और सीट बेल्ट आपका सुरक्षा कवच हैं।”“यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में की गई यह कार्रवाई स्थानीय स्तर पर यातायात…
कैमोर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वे…
प्रशासन ने अभी तक पुनर्निर्माण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नागरिक इस…
पुलिस ने कहा है कि पूर्ण जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई…
प्रशासन ने ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित…
अभी तक किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन ने…
This website uses cookies.