मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तेजी से प्रगति परकलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनता से सहयोग की अपील
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत करें, पूरा सहयोग दें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत करें, पूरा सहयोग दें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

कटनी (15 मई 2026) – जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। 1 मई 2026 से शुरू हुए इस महत्वपूर्ण फील्ड अभियान को 30 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रगणक घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से प्रत्येक मकान, परिवार और संरचनाओं की जानकारी संकलित कर रहे हैं।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।स्व-गणना करने वालों के लिए महत्वपूर्ण निर्देशकलेक्टर श्री तिवारी ने कहा,“जिन परिवारों ने स्व-गणना (Self Enumeration) पूर्ण कर ली है, वे प्रगणक के आने पर अपनी स्व-गणना आईडी अवश्य साझा करें।
इससे समय की बचत होगी और परिवार की जानकारी सटीक रूप से दर्ज की जा सकेगी।”प्रगणक की पहचान सुनिश्चित करेंप्रत्येक प्रगणक के पास चार्ज अधिकारी द्वारा जारी अधिकृत परिचय पत्र होता है।नागरिक प्रगणक से परिचय पत्र अवश्य देखें और उसकी पुष्टि कर लें।जिन परिवारों ने अभी स्व-गणना नहीं की है, वे प्रगणक को सही, स्पष्ट और पूर्ण जानकारी देने में सहयोग करें।जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगीजनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 15 के तहत संकलित की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।इस जानकारी का उपयोग किसी व्यक्ति के विरुद्ध साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता।किसी भी व्यक्ति को वर्तमान लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा और न ही नया लाभ दिया जाएगा।
जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए ही होगा।यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत भी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।जानकारी न देना या गलत जानकारी देना दंडनीयजनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 8 के अनुसार हर नागरिक को पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने के लिए बाध्य किया गया है। जानबूझकर गलत जानकारी देना या जानकारी देने से मना करना दंडनीय अपराध है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे प्रगणकों का स्वागत करें, पूरा सहयोग दें और जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।
