Categories: katni city news

Katni badwara news : बसाड़ी में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद

कटनी। बड़वारा के बसाड़ी में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद में रेत कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया।इस दौरान एक वाहन में आग लगा दी गई।जानकारी के अनुसार समोसा खाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद के बाद घटना स्थल पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस पहुंची। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो पाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मामले में पुलिस ने बताया कि बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसाड़ी में आज रविवार की शाम विवाद हो गया। रेत कंपनी का एक कर्मचारी समोसे की दुकान में समोसा खा रहा था। इसी बीच एक ग्रामीण राजा राम पटेल निवासी दरौड़ी भी अपनी पत्नी के साथ समोसा खाने आया। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद रेत कंपनी के अन्य कर्मचारी भी कार में भर कर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी घटना स्थल पर एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारियों ने फायरिंग की। मामले में पुलिस ने बताया कि इस तरह के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह भी आरोप लगे कि फायरिंग की गई।

admin

Recent Posts

कटनी न्यूज़ संकल्प से समाधान अभियान में फील्ड पर दिखें अधिकारी

विशेष शिक्षक बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं, जिससे…

12 hours ago

कटनी न्यूज़ मदन मोहन चौबे वार्ड में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक का जनसंवाद

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्ड भ्रमण और जनसंवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी,…

13 hours ago

कटनी में बड़ी चोरी: बिलहरी गैस गोदाम से 44 भरे हुए सिलेंडर चुराए गए, लाखों का नुकसान

जांच जारी है, और जल्द ही कोई बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही…

17 hours ago

This website uses cookies.