कटनी। विवाद के बाद नाबालिग ने ऑटो चालक की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मची थी। एसपी अभिजीत रंजन ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी दी। मामले में बताया गया कि ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी वारदात के बाद सिहोर के पास स्थित एक गांव चले गए थे। पुलिस मुखबिर की मदद से उन्हें पकडऩे में सफल हुई।
इससे पहले 24 दिसंबर की दोपहर में करीब 02 से 03 बजे के बीच नाबालिगों ने उर्फ आनंद गुप्ता (36) उर्फ लकी निवासी शाहनगर जिला पन्ना को चाकू मार कर वहां से भाग गए। इसके बाद उसे जिला अस्पताल कटनी लेकर आए यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का कायम कर विवेचना में लिया गया। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। इसके पीछे विवाद की वजह में लकी गुप्ता अपने ऑटो से सवारी लेकर जाने के दौरान सवारी से विवाद हो गया था। इस विवाद में आरोपियों ने लकी के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें उसके सिर में चोट आई थी। इसके बाद इस मामले में बस स्टैंड चौकी में एफआईआर भी करवाई गई थी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में समझौता के लिए बात चल रही थी लेकिन इसी बीच इनके बीच फिर विवाद हुआ था। इसके बाद हुई बातों से नाबालिगों ने बदले की भावना से भरे थे और उन्होंने लकी को समझौता के बहाने बुलाया और ताबड़ चाकुओं से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। एसपी अभिजीत ररंजन ने मामले को गंभीरता को देखते हुये तत्काल मौके पर पहुंचे तथा एएसपी डॉ. संतोष डेहरिया व सीएसपी कटनी ख्याति मिश्रा भी घटनास्थल पहुंची व घटना का मुआयना किया। इसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा व बसस्टैंड चौकी प्रभारी अंकित मिश्रा के साथ टीम बनाई गईं थीं। उनके घर, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर उनकी तलाश कराई गई लेकिन वह फरार हो गए। इसके बाद जानकारी मिली की दोनों सिहोरा की तरफ भागे हैं। इसके बाद पुलिस टीम उन्हें सिहोरा से गिरफ्तार करके लाई। एसपी ने टीम को नगद इनाम से पुस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.