Categories: Dharm Adhayatm

Shukrawar ko karen ye khas kam : शुक्रवार के दिन करें ये खास काम, पति-पत्नी के बीच चल रहा है तनाव तो शुक्रवार के दिन बेडरूम में लगाएं प्रेमी पक्षी के जो़ड़े की तस्वीर, धन की कमी दूर करने के लिए करें यह उपाय

यदि पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा है तो शुक्रवार के दिन अपने बेडरुम में एक प्रेमी पक्षी जोड़ें की तस्वीर लगाएं। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।अगर कोई काम बार-बार बनते-बनते बिगड़ रहा है तो शुक्रवार के दिन काली चीटियों को चीनी या शक्कर खिलाना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही बाधा समाप्त होती है।
शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपके जीवन में सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रशन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन अर्चन विशेष फलदायक माना जाता है।
शुक्रवार के दिन स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी के समक्ष श्री सूक्त का पाठ करें। इसके साथ ही माता के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। शुक्रवार के दिन किसी अच्छे काम से बाहर जा रहे हैं तो घर से निकलते समय थोड़ा सा दही-चीनी अवश्य खाकर जाएं। कहते हैं कि इससे कार्य में सफलता हासिल होती है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन यदि मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा अर्पित किया जाए तो मां प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं।

आज शुक्रवार का दिन धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य आदि पाने का अवसर है। शुक्रवार शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माता लक्ष्मी धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि, सफलता सबकुछ देने वाली हैं, वहीं शुक्र ग्रह को धन, संपदा, भौतिक सुख का कारक माना गया है।

धन संपत्ति में वृद्धि का मिलता है आशीष
आज शुक्रवार शाम को माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल का फूल, लाल गुलाब और सफेद मिठाई या खीर अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन, संपत्ति में वृद्धि का आशीष देती हैं।
लक्ष्मी स्रोत का पाठ
यदि आप धन अभाव से परेशान हैं, आर्थिक परिस्थिति खराब है तो आपको शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्रोत का पाठ करें। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इंद्र देव ने लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ किया था।

श्री सूक्त का पाठ, श्री यंत्र की पूजा
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शुक्रवार के दिन श्री यंत्र और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें, फिर श्री सूक्त का पाठ करें। धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।
सफेद वस्त्र पहने
शुक्र को प्रबल करने के लिए सफेद वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं, साफ-सफाई रखें, महिलाओं का सम्मान करें. सफेद वस्त्र, चीनी, श्रृंगार सामग्री, चावल, घी, कपूर, दही आदी का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। katnicity.Com इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

15 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

16 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

16 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.