Categories: katni city news

katni crime news: ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द: मुरुम खदान में मिली युवती की लाश

हत्या की आशंका

कटनी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के निकट मुरुम खदान में मंगलवार दोपहर एक 15 वर्षीय युवती का शव पानी में उतराता हुआ मिला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, मृतका की नाबालिग है 20 जुलाई 2025, रविवार को सुबह करीब 4:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खदान में शव मिला। शव कीचड़ से सना हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने ग्रामवासियों की मदद से शव को बाहर निकाला और जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.