कटनी। माधवनगर थाना की झिंझरी चौकी में जबलपुर रीवा बायपास में महिंद्रा शोरूम में घुसे चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरी करने के दौरान सुरक्षा गार्ड जाग गया तो चोरों ने उसे पकड़ लिया। उसके मोबाइल से सिम निकालकर और बंदूक से गोली निकाल कर भाग खड़े हुए। चोर पेंचकश और चाकू लिए थे। पुलिस ने बताया चोर वारदात के बाद कहां गए। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
शराब के नशे में धुत्त चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने शो रूम की सुरक्षा में तैनात दो कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। शो रूम में 12 बोर की बंदूक के 5 नग जिंदा कारतूस व तीन मोबाइल फोन की सिम निकालकर चंपत हो गए। पुलिस ने एक सुरक्षा कर्मचारी की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के विरूद्ध मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि 26 व 25 जून की दरम्यानीरात चार अज्ञात बदमाश बायपास मार्ग स्थित महिंद्रा शो रूम चोरी की नियत से पहुंचे थे। उन्हे शो रूम में नगदी नहीं मिली वहींं यहां तैनात सुरक्षा कर्मी जाग गए। वह यहां तैनात दो सुरक्षा कर्मचारियों को जान से मारने का भय दिखाकर उनके पास से 12 बोर बंदूक के 1250 रूपए कीमती 5 नग जिंदा कारतूस व तीन अलग-अलग मोबाइल फोन से 150 रूपए कीमती सिम निकालकर चंपत हो गए। वारदात की जानकारी दूसरे दिन दोपहर में पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया और एक सुरक्षा कर्मचारी ग्राम गुलवारा निवासी सुनील हल्दकार की शिकायत पर चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के विरूद्ध धारा 382, 427, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ…
उपस्थित अधिकारीबैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि, जिला परियोजना समन्वयक प्रेम नारायण तिवारी, विकासखंड…
उपस्थित अधिकारीइस दौरान विजयराघवगढ़ एसडीएम श्री विवेक गुप्ता, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर.के. सोनी, उपसंचालक खनिज…
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को…
This website uses cookies.