कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात ने इलाके के व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है।
अज्ञात चोरों ने बिलहरी रोड स्थित झिंझरी के बालाजी कार सर्विस सेंटर में घुसकर इंजन ऑयल, कूलेंट, पुलिंग मशीन, प्रेशर मशीन, नट-बोल्ट और लोहे के अन्य टूल्स चोरी कर लिए।
चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।पीड़ित सर्विस सेंटर मालिक सुनील रजक (31 वर्ष), पिता मुरली रजक, निवासी विक्रम स्कूल गली, लखेरा (रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र) ने 3 जनवरी 2026 को शाम 7:20 बजे माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
घटना 3 जनवरी की बताई जा रही है, जब चोरों ने सेंटर में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 14/26 दर्ज किया है।
मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4), 305(ए) तथा पुरानी आईपीसी की धारा 457 (रात में सेंधमारी) और 380 (चोरी) के तहत पंजीबद्ध किया गया है।
माधवनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके।
इलाके में चोरियों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए व्यापारी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच बनाई जाएगी।
यदि कोई व्यक्ति इस घटना की जानकारी रखता है तो थाने में सूचना दे सकता है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई पुलिसकर्मी काम के बदले पैसे…
पुलिस टीम को मिली सराहना* इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूपेन्द्र राजपूत, उपनिरीक्षक…
रीठी पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शव की शिनाख्त और मौत के…
यह नियमित निरीक्षण लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित…
आशीष कोल के आकस्मिक निधन से शोकाकुल परिवार को पूरे क्षेत्र की गहरी संवेदनाएं व्यक्त…
यह प्रशासकीय स्वीकृति ग्रामीण नागरिकों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में…
This website uses cookies.