Categories: katni city news

Katni मामा को देखने जा रहे दशरमन के युवक की सड़क हादसे में मौत

कटनी।  ढीमखेड़ा थाना क्षेत्र के दशरमन गांव में निवासी युवक मामा को देखने जा रहा था। मझगवां थाना क्षेत्र के सिंघुली मोड़ में युवक सड़क हादसे शिकार हो गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे दशरमन निवासी देवेंद्र गर्ग की मोटर साइकिल को मझगवां थाना क्षेत्र के सिंघुली मोड़ में एक युवक ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक के साथ बैठे संदीप पटेल को भी चोट आईं लेकिन देवेंद्र के अधिक गंभीर घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिहोरा अस्पताल ले जाया गया। यहां चिक्तिसकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी सिहोरा पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। कार्रवाई 2 बजे तक कंपलीट हो पाई।  घटना के बाद पूरे दशरमन गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतक के पिता की कुछ दिन पहले ही मौत हुई है। मृतक अपने परिवार में मुखिया थे और उनके उनके तीन बेटे हैं।    

admin

Recent Posts

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

19 hours ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

19 hours ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

19 hours ago

Katni news एक शाम शहीदों के नाम होली हास्य हंगामा कल

यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…

2 days ago

This website uses cookies.